Ukraine से आ रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव के अस्‍पताल में भर्ती

By: Pinki Fri, 04 Mar 2022 10:35:42

Ukraine से आ रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, कीव के अस्‍पताल में भर्ती

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia-Ukraine War) के बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। यूक्रेन की राजधानी कीव से लौट रहे एक भारतीय छात्र को गोली लगी है। घायल छात्र को आधे रास्ते से ही इलाज के लिए वापस कीव ले जाया गया है। पोलैंड में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि घायल छात्र के बारे में पता किया जा रहा है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। बता दे, भारत सरकार ने अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने भेजा हुआ है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह शामिल हैं। मिशन गंगा के संचालन की जिम्मेदारी के लिए वीके सिंह को पौलेंड भेजा गया है। इससे पहले वीके सिंह ने पोलैंड के गुरुद्वारा सिंह साहब में रुके 80 भारतीय छात्रों से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच पहले ही 2 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। 1 मार्च को यूक्रेन के खारकीव में रूस ने हवाई हमला किया था। इसमें कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा नामक छात्र की मौत हो गई थी। इसके बात विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वे छात्र के शव को भारत लाए जाने की कोशिश कर रहे हैं।

2 मार्च को भी यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी। मृतक चंदन जिंदल पंजाब का रहने वाला था और 4 साल पहले मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। वह 2 फरवरी को अचानक बीमार पड़ गया था। इसके बाद उसे आईसीयू में एडमिट करवाया गया था। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चंदन की मौत नेचुरल डैथ है।

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। सरकार ने यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभियान 'ऑपरेशन गंगा' चला रहा है। इस अभियान के तहत अगले 24 घंटो में 18 विमान भारतीयों को लेकर लौटेंगे। शुक्रवार को 3,500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। वहीं, शनिवार को 3,900 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। शुक्रवार तड़के और फिर सुबह रोमानिया से भारतीयों को लेकर दो उड़ानें मुंबई पहुंची।

ये भी पढ़े :

# 'ऑपरेशन गंगा': 2 दिनों में 7,400 भारतीयों की होगी वतन वापसी, 10 मार्च तक सभी को निकालने की योजना

# रूस के रईसों और पुतिन के अरबपति दोस्तों पर अमेरिकी बैन, संपत्ति फ्रीज, बिजनेस पर भी रोक

# रूसी हमले से यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी भीषण आग, यूक्रेन का दावा- अगर यह उड़ा तो हो सकता है Chernobyl से 10 गुना बड़ा हादसा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com